जींद रैली में हजारों की संख्या में आदमपुर से गए लोग
मंडी आदमपुर, 2 दिसम्बर।
हजकां की जींद रैली के लिए आदमपुर हलके से हजारों की संख्या में लोग यहां से रवाना हुए। जींद रैली में जाने वाले वाहनों को आदमपुर की अनाज मंडी व अग्रोहा से हजकां के हलका अध्यक्ष विनोद ऐलावदी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। गीत व ढ़ोल-धमाकों के साथ लोगों का अनाज मंडी में सुबह 5 बजे ही मेला लगना आरम्भ हो गया। करीब 600 वाहनों के पहले काफिले को यहां से 6 बजकर 30 मिनट पर रवाना किया गया। इस काफिले में सदलपुर, किशनगढ़, खारा बरवाला, चबरवाल, भाणा व भोडिय़ा के लोग मौजूद थे। इसके बाद 300 वाहनों का काफिला रवाना किया गया। इसमें दड़ौली, चुलीकलां, चुली खूर्द, चुली बागिडय़ान व आदमपुर मंडी के लोग शामिल थे। शेष हलके के लोगों को अग्रोहा से रवाना किया गया। रैली के प्रति लोगों का उत्साह देखते ही बनाता था। सुबह अग्रोहा मोड़ में वाहनों का जाम लग गया। इस जाम को खुलवाने में हजकां के नेताओं को काफी मुशक्कत करनी पड़ी। आज सुबह जींद जाने के लिए अग्रोहा में उमड़ी भीड़ हजकां के नेताओं के अनुमान से कहीं अधिक थी। रैली में जाने वालेअधिकतर लोगों नेअपने गले में पीले रंग के दुप्पटे ड़ाल रखे थे। हजकां के लिए सबसे बड़ी खुशी की बात यह थी कि रैली में जाने के लिए यहां से महिलाओं की संख्या में काफी थी। महिलाओं ने भी अपने गलों में पुरुषों की भांति पीले दुप्पटे लगा रखे थे। वहीं सुबह 9 बजे अग्रोहा में लम्बे जाम का नजारा देखने को मिला। यह जाम बरवाला से लेकर यहां तक लग गया था। इसे खुलवाने में प्रशासन व पार्टी कार्यकताओं को काफी मेहनत करनी पड़ी।
पुरोहित पं.टेकचंद शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया
मंडी आदमपुर, 2 दिसम्बर।
क्षेत्र के जानेमाने पुरोहित पं. टेकचंद शर्मा के निधन पर यहां के लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया है। व्यापार मंडल,आदर्श युवा कल्ब, समाजिक संगठन एसएसओ, श्रीकृष्ण प्रणामी सतसंग मंडल, श्रीरामचरितमानस सुंदर कांड प्रचारणी सभा व नामदेव समिति ने अपने शोक संदेश में उन्हें नेक दिल इंसान बताते हुए कहा कि पं. टेकचंद शर्मा नि:स्वार्थ रुप से मानव सेवा करने के लिए सदा याद रखे जाएगे। वहीं भाई रमेश ओझा, चंद्र शेखर शर्मा, आनंद शर्मा, प्रवीण शर्मा, रामचंद्र श्र्मा, मनोज शर्मा, छोटू शर्मा ने उनके निधन को ब्रह्मण समाज के लिए निजी क्षति बताया। गौरतलब है कि पं. टेकचंद का शर्मा 20 नवम्बर को एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। 12 दिनों तक हस्पताल में जिंदगी व मौत के संघर्ष में उनका निधन गत दिवस हो गया था। वे हाऊसिंग बोर्ड कलोनी स्थित संत नामदेव मंदिर में पुजारी का कार्य करते थे। इसके अलावा क्षेत्र में क्रियाकर्म के विद्वानों में उनका स्थान अग्रणी था। अत्याचारों से तंग आकर विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर खुदखुशी की
मंडी आदमपुर, 2 दिसम्बर।
गांव सदलपुर में ससुरालजनों के अत्याचारों से तंग आकर एक विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर खुदखुशी कर ली। पुलिस ने इस संबंध में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धान्सू निवासी 26 वर्षीय बाला ने ससुरालजनों के अत्याचारों से तंग आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर खुदखुशी कर ली। बताया जा रहा है कि बाला की शादी वर्ष 2002 में सदलपुर में हुई थी व दो साल पूर्व उसके पति की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। पति की मृत्यु होने के बाद उसके ससुरालजनों ने बाला को घर से मारपीट कर निकाल दिया था। इसी के चलते जब बाला अपने ससुराल अपनी सास से बातचीत करने गई तो उसके ससुरालजनों ने उसके साथ दोबारा मारपीट की। बाला ने ससुरालजनों के अत्याचारों से तंग आकर वहीं जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर होने लगी, लेकिन ससुरालजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर नहीं गए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पंहुचकर उसके शव को कब्जे में लेकर आज सुबह हिसार के सामान्य अस्पताल में उसके शव का पोस्मार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संबंध में बाला के ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कार की चपेट में आने से लड़की घायल
मंडी आदमपुर, 2 दिसम्बर।
गत रात्रि श्याम गैस एजेंसी के सामने सड़क को क्रास करते समय मारुति कार की चपेट में आ जाने से एक लड़की बुरी तरह घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दडौली रोड़ पर बारबर का काम करने वाले सुभाष की लड़की सुनीता कल अपने घर की तरफ जा रही थी। श्याम गैस एजेंसी के पास जैसे ही वह सड़क क्रास करनेलगी तो सामने से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। घायलावस्था में उसे निजी अस्पाल में ले जाया गया जहां से उसे समान्य अस्पताल में रैफर कर दिया गया।
गुमशुदा लड़का मिला
मंडी आदमपुर, 2 दिसम्बर। आज सुबह एक बच्चा रेलवे स्टेशन पर अपने परिवार से बिछुड़ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एकछोटा बच्चा रेलगाड़ी में अपने परिवार के साथ कहीं जा रहा था। आदमपुर में ट्रेन के रुकने पर वह स्टेशन पर उतर गया। बाद में वह घुमते हुए रविदास नगर में एक दुकान पर आकर रोने लगा। दुकानदार के पूछने पर उसने अपने गुम होने की बता बताई। लड़का अपना नाम नवदीप बता रहा है जबकि पिता का नाम सुभाष कुमार बताया है।
Thursday, December 2, 2010
Subscribe to:
Posts (Atom)