चोरो ने कई जगहों पर किए हाथ साफ
मंडी आदमपुर,7 नवम्बर।
दिवाली के दौरान आदमपुर में चोरो ने कई जगहों पर अपना हाथ साफ किया। मेन बजार में दो जगहों से मोटरसाईकिल चोरी किए। इनमें से एक मिल गया, जबकि एक की तलाश जारी है। वहीं जवाहर नगर में एक निर्माणाधीन घर के बाहर रखे सरीयें चोरी हो गए। यहीं एक घर में सेध लगाने की कोशिश भी की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने मेन बाजार से लक्ष्मी कलॉथ हाऊस व सुरेश चक्की के सामने खड़े मोटरखईकिल पर अपना हाथ साफ कर दिया। इनमें से एक मोटरसाईकिल बरामद कर लिया गया है।
ओबामा निज हित साधने के लिए आए - ऐलावादी
मंडी आदमपुर, 7 नवम्बर।
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत में निज हित पूर्ति के लिए आए है। उनके यहां आने का मकसद भारत से पैसे ऐंठना है। उनके इस दौरे से भारत को नाम मात्र ही फायदा होगा, जबकि अमेरिका भारत से काफी कुछ हांसिल करने की फिराक है। यह बात भाजपा नेता मुनीश ऐलावादी ने यहां पर प्रैस को जारी बयान में कही। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत में अपने लिए बजार ढूढंऩे आया है। ऐसा करके वह भारत का पैसा भारत के ही खिलाफ ही प्रयोग करने की लम्बी सोच लिए हुए है। बराक ओबामा ने भारत आने से ठीक पहले पाकिस्तान को अरबों रुपयों की मदद देने की घोषणा करके साफ भी कर दिया है कि वह भारत से वसूलने और भारत विरोधियों की मदद करने में विश्वास रखता है। भाजपा नेता ने कहा कि अमेरिका ने आज तक के इतिहास में कभी भी भारत की किसी भी प्रकार की सहायता नहीं की। भारत द्वारा लड़े गए प्रत्येक युद्ध में अमेरिका ने पाक का ही प्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रुप से साथ दिया है। इसी प्रकार भारत ने जब अमेरिका से सुपर कम्पयूटर मांगा तो अमेरिका ने साफ मना कर दिया था। अब अमेरिका स्वयं खोखला हो चुका है। अमेरिका में छाई आर्थिक मंदी के चलते बराक ओबामा अब भारत में अपना कबाड़ बेचकर पैसे ऐंठने का प्रयास कर रहा है।
धूमधाम से मनाया भैया दूज का पर्व
मंडी आदमपुर, 7 नवम्बर। भैया दूज का पर्व आदमपुर में काफी धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाईयों को तिलक लगाकर उनकी लम्बी आयु की कामना की। बजार में भाई भी अपनी बहनों के लिए उपहार खरीदते हुए नजर आए। मदर प्राईड कान्वेंट स्कूल में आठवीं कक्षा की कल्पना कथुरिया ने इस पर्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस दिन सूर्य की पुत्री यमुना ने अपने भाई यम को तिलक लगाकर उसे अजर-अमर बनाने की कामना प्रभु से की थी। इसके बदले में यमराज ने अपनी बहन को वचन दिया था कि जो भी बहन अपने भाई के लिए इस दिन लम्बी आयु की कामना करेगी उसे तुरंत स्वीकार कर लिया जाएगा। इसके चलते उसने आज अपने भाई को तिलक लगाकर प्रभू से उसकी लम्बी आयु की कामना की है।
Sunday, November 7, 2010
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment